logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Atharv Nanore Murdercase: फिरौती के लिए बच्चे का किया अपरहरण, फिर आधे घंटे बाद की हत्या; डर के मारे सड़क पर फेंका शव


नागपुर: नागपुर शहर को दहलादेने वाले अथर्व नानोरे हत्याकांड को आखिर पुलिस से सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फिरैती की रकम को लेकर आरोपियों ने पहले अथर्व का अपहरण किया और आधे घंटे बाद की उसकी हत्या कर दी। वहीं अथर्व के गायब होने की खबर फैलते ही आरोपी घबरा गए। और फिरौती की मांग नहीं की। वहीं अपहरण के दूसरे दिन उसका शव आउटर रिंगरोड पर फेंक दिया। सबसे महत्वपूर्ण हत्याकांड का मुख्य आरोपी मृतक का पडोसी है। पुलिस मामले की आगे जाँच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी जय यादव, कृणाल साहू और आशिष साहू ने पैसों के लालच में अथर्व का अपहरण किया और कुछ ही घंटों के भीतर उसकी हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, रात करीब 10:54 बजे अथर्व को बहाने से अपने साथ ले जाया गया और करीब 11:30 बजे गाड़ी में ही उसका गला घोंटकर हत्या कर दी गई।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने हनुमान जयंती की रैली से गाड़ी लाने का बहाना बनाकर अथर्व को अपने साथ बुलाया था। हत्या के बाद भी आरोपियों ने शव को गाड़ी में ही छिपाकर रखा। बाद में शनिवार को लोणार क्षेत्र में अथर्व का शव बरामद किया गया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या के बाद आरोपी डर गए थे, जिसके कारण उन्होंने फिरौती के लिए कोई कॉल नहीं किया। इसी वजह से मामले का खुलासा होने में देरी हुई। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।