Atharv Naanore Murder Case: पुलिस की कार्रवाई तेज, दो संदिग्धों को हिरासत में लिया
नागपुर: गिट्टीखदान इलाके में हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Janmotsav) के दौरान लापता हुए मासूम अथर्व नानोरे (Athrav Nanore) का शव मिलने से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। इस दर्दनाक घटना ने न सिर्फ एक परिवार को तोड़ दिया है, बल्कि पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले में पुलिस ने जांच तेज करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे लगातार पूछताछ जारी है, जबकि इस घटना के बाद परिवार और स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश और मातम का माहौल है।
क्या है पूरा मामला?
आपको बतादें कि, हनुमान जन्मोत्सव के दौरान गिट्टीखदान परिसर में निकली शोभयात्रा में शामिल हुआ अथर्व नानोरे अचानक गयाब हो गया था। वहीं रैली समाप्त होने के बाद भी जब अथर्व घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने गिट्टीखदान पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराइ। शनिवार को दोपहर तीन बजे कलमेश्वर थाना क्षेत्र के भरतवाड़ा परिसर में कोराडी-फेटरी रिंगरोड पर बोर के अंदर अथर्व का शव शत-विशत हालत में बरामद हुआ। हत्यारों ने अथर्व की हत्या के बाद उसे हाथ-पाव बांधकर उसे बोर में डालकर सड़क पर फेंक दिया।
बच्चे का शव मिलने की खबर से शहर सहित पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंगल सहित पुलिस विभाग के तमाम आलाअफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेयो अस्पताल में भेज दिया। वहीं बच्चे की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं परिसर के नागरिकों में भी हत्या को लेकर रोष और मातम का माहौल रहा।

पुलिस ने कार्रवाई की तेज
घटना के बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने वारदात में शामिल होने के शक में दो संदिग्ध को हिरासत में लिया है और उनसे लगातार पूछताछ कर रही है। इस के साथ पुलिस हर उस एंगल से जाँच कर रही, जिससे यह पता लगाया जा सके की आखिर अथर्व की हत्या किसने और क्यों की।

admin
News Admin