Nagpur: उत्पादन शुल्क विभाग की सशक्त कार्रवाई, 19 लाख रुपये की शराब सहित अन्य सामग्री की जब्त
नागपुर: राज्य उत्पादन शुल्क विभाग ने नागपुर जिले में की गई कार्रवाई में देसी-विदेशी शराब सहित कुल 19 लाख 78 हजार 920 रुपये का माल जब्त किया। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया।
महाराष्ट्र में प्रतिबंधित शराब की मध्य प्रदेश से तस्करी होने की गुप्त सूचना उत्पादन शुल्क विभाग को मिली थी। इस आधार पर हिंगणा-कान्होलीबारा मार्ग पर संदिग्ध वाहन को रोका गया। उसमें देसी-विदेशी मदिरा का भंडार मिला।
विभाग ने यह भंडार और तस्करी के लिए इस्तेमाल हो रहे चार पहिया वाहन को जब्त कर लिया। वाहन में सवार अमित बादलमवार और मयुर बागड़े को हिरासत में लिया गया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को एक दिन की एक्साइज कस्टडी में भेज दिया।
यह कार्रवाई विभागीय उपायुक्त गणेश पाटील के मार्गदर्शन में निरीक्षक जितेंद्र पवार, उपनिरीक्षक अजय खताल, अभिजित लिचड़े, जवान प्रकाश मानकर, मुकेश गायधनी, आदित्य पाटील ने की।
admin
News Admin