logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

प्यार, पहरा और प्रहार: साली से मिलने पर लगाई पाबंदी, तो सिरफिरे आशिक ने किया जीजा पर हमला; दो गंभीर


नागपुर: उपराजधानी नागपुर के मानकापुर थाना क्षेत्र के गंगानगर झोपड़पट्टी इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। साली के प्रेम संबंध में बाधा बनने और मां-बेटे को अलग करने की रंजिश में एक सिरफिरे प्रेमी ने अपने ही होने वाले 'रिश्तेदार' (जीजा) पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में जीजा और उनका एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, गंगानगर झोपड़पट्टी में रहने वाली एक महिला का सूरज गजभिये नामक युवक के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। महिला वर्तमान में अपने बेटे के साथ मायके में रह रही थी। इस बीच, महिला का जीजा कमल, बच्चे की देखभाल के लिए उसे अपने पास रखने लगा। सूरज को शक था कि कमल जानबूझकर मां और बेटे को अलग कर रहा है और उसके प्रेम संबंध में बाधा बन रहा है। इसी बात को लेकर सूरज आगबबूला हो गया।

घर में घुसकर किया हमला
आरोपी सूरज गजभिये गुस्से में कमल के घर पहुँचा और गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ा कि सूरज ने आपा खो दिया और पास पड़े लकड़ी के पट्टे से कमल पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। कमल को लहूलुहान हालत में बचाने के लिए जब उनका एक दोस्त बीच-बचाव करने आया, तो सनकी आरोपी ने उस पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया।

पुलिसिया कार्रवाई
घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। मानकापुर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी सूरज गजभिये के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।