logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Mauda: 18 किसानों को साथ 39 लाख रुपये की ठगी, फसल के अधिक दाम का दिया गया लालच


नागपुर: मौदा क्षेत्र में किसानों के साथ बड़ी ठगी का मामला सामने आया है, जहां फसल के अधिक दाम का लालच देकर 18 किसानों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी की गई। इस मामले में आरोपी को अरोली पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस गिरोह के पीछे एक बड़ा रैकेट सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है, और पुलिस ने इस दिशा में जांच शुरू कर दी है।

अरोली में 18 किसानों को ठगने का बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें फसल के बेहतर दाम का झांसा देकर उनसे कुल 31 लाख 72 हजार रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की गई। आरोपी ने किसानों को धान का अधिक भाव देने का लालच देकर उनका विश्वास जीता और फिर भुगतान किए बिना फरार हो गया। इस मामले में अरोली पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी विजय परमानंद उके को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इस पूरे मामले में एक संगठित गिरोह शामिल हो सकता है। पुलिस ने आरोपी को भंडारा जिले की तुमसर तहसील से हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ जारी है। साथ ही इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने किसानों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यापारी के अधिक दाम के लालच में आकर फसल की बिक्री न करें और पूरी तरह सत्यापन के बाद ही लेन-देन करें।