logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना


अमरावती: अमरावती जिले के भातकुली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां चिकना खाने के दौरान हुए विवाद में चचेरे भाई ने अपने 12 वर्षीय भाई की हत्या कर दी। आरोपियों ने अपना अपराध छुपाने के लिए दुर्घटना बताने की प्रयास किया, लेकिन पुलिस जांच में असलियत सामने आ गई। पुलिस ने आरोपी पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। 

मृतक बालक की पहचान 12 वर्षीय जीतराज गौड़, बरायठा मध्य प्रदेश निवासी के रूप में हुई है। आरोपियों की पहचान बब्बू बिसनाथ गौड़ (22) और अरुण गौड़ (42)  के रूप में हुई है।  अरुण गौड़ मृतक के पिता है। मिली जानकारी के अनुसार, 25 फ़रवरी को रात में खाने के दौरान  जीतराज और  बब्बू के बीच विवाद हो गया। इसी बहस में दोनों के बीच लड़ाई हो गई। इसमें बब्बू ने जितेराजा पर धारदार हथियार से वार कर दिया। जब दोनों के परिवारों को इस घटना के बारे में पता चला तो उन्हें तुरंत भातकुली के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हालांकि, डॉक्टरों ने जितेराजा को मृत घोषित कर दिया। हालांकि, परिवार ने हत्या की बात छुपाते हुए मृतक के पिता ने दुर्घटना का मामला दर्ज कराया। हालांकि, पुलिस जांच में हत्या की बात सामने आई। पुलिस ने विविध धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी बब्बू को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं झूठी एफआईआर के लिए पुलिस ने मृतक के पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।