logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Bhandara

Bhandara: देह व्यापार में शामिल महिला के खिलाफ MPDA के तहत कार्रवाई, जिले में पहली बार किसी पर लगी धारा


भंडारा: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में पहली बार देह व्यापार के मामले में महाराष्ट्र प्रिवेंशन ऑफ डेंजरस एक्टिविटीज (MPDA) के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। 42 वर्षीय महिला पर सख्त कानून के तहत केस दर्ज होने से शहर में चर्चा तेज हो गई है।

पुलिस ने रमाई आंबेडकर वार्ड इलाके में रहने वाली 42 वर्षीय महिला के खिलाफ महाराष्ट्र प्रिवेंशन ऑफ डेंजरस एक्टिविटीज (MPDA) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जिले में इस तरह की यह पहली कार्रवाई बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त महिला अपने घर से महिलाओं और युवतियों को बहला-फुसलाकर देह व्यापार का धंधा चला रही थी। जांच में सामने आया कि वह पिछले कई वर्षों से इस गतिविधि में सक्रिय थी।

इससे पहले भी उसके खिलाफ तीन बार Immoral Traffic (Prevention) Act, 1956 के तहत मामले दर्ज किए जा चुके थे। हालांकि, प्रिवेंटिव एक्शन के बावजूद उसके व्यवहार में सुधार नहीं होने पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए MPDA के तहत कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा, जिसे मंजूरी मिलने के बाद यह केस दर्ज किया गया। इस कार्रवाई के बाद शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है।