logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार


अमरावती: अमरावती शहर की क्राइम ब्रांच टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान मिली गुप्त जानकारी के आधार पर फ्रेजरपुरा पुलिस स्टेशन की सीमा में एक जुए के अड्डे पर छापा मारा और 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में कुल 5,93,700 रुपये नकद जब्त किए गए हैं।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जब टीम फ्रेजरपुरा इलाके में पेट्रोलिंग कर रही थी, तो खबर मिली कि पंकज ठाकरे (निवासी रविनगर) भूषण हिरुरकर (निवासी न्यू कॉलोनी, मंगलधाम) के घर पर जुआ खेल रहा है। इसके अनुसार, पुलिस ने तुरंत जाल बिछाया और संबंधित जगह पर छापा मारा। छापे में कुल 9 लोग जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़े गए।

आरोपियों के पास से कुल 58,500 रुपये नकद, 7 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत 1,15,000 रुपये), 6 मोटरसाइकिल (अनुमानित कीमत 4,20,000 रुपये) और ताश के पत्ते (अनुमानित कीमत 200 रुपये) जब्त किए गए।