logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

नागपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 3.72 लाख रुपये का गांजा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरपीएफ टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब 3.72 लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया है।

आरपीएफ नागपुर की टीम ने 6 फरवरी 2026 को स्टेशन पर निगरानी ड्यूटी के दौरान संदेह के आधार पर दो बैग ले जा रहे एक व्यक्ति को रोका। टीम में एक इंस्पेक्टर, एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) और दो आरपीएफ जवान शामिल थे। विधिवत प्रक्रिया का पालन करते हुए गवाहों की मौजूदगी में जब बैगों की तलाशी ली गई, तो उसमें से 24.80 किलोग्राम गांजे के कुल 9 पैकेट बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 3.72 लाख रुपये बताई जा रही है।

पूछताछ में आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के भिंड निवासी शाहिद खान के रूप में हुई है। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह यह नशीले पदार्थ ग्वालियर ले जाने के लिए लेकर जा रहा था। आरपीएफ ने आरोपी को हिरासत में लेकर जब्त किए गए नशीले पदार्थों के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उसे नागपुर की गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) को सौंप दिया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।