logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Wardha

Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील


वर्धा: बढ़ती महंगाई का फायदा उठाकर गरीबों के हक के अनाज की खरीदी कर स्टॉक करने वाले रैकेट का वर्धा तहसील आपूर्ति विभाग ने भंडाफोड़ किया है। सेवाग्राम रोड पर एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित एक अवैध गोदाम पर छापा मारकर सैकड़ों क्विंटल गेहूं और चावल का स्टॉक जब्त किया गया है।

एमआईडीसी क्षेत्र में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को इस अवैध स्टोरेज की भनक लगी थी। जिला संयोजक बबलू राउत, प्रशांत यादव और अन्य साथियों ने गोदाम जाकर खोजबीन की। गोदाम चालक से स्टॉक के बारे में पूछताछ की तो वह कोई कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद तुरंत वर्धा तहसील आपूर्ति अधिकारी मनीषा माजरखेड़े को सूचना दी गई।

आपूर्ति अधिकारी मनीषा माजरखेड़े ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचकर गहन जांच की। इस दौरान गोदाम में सैकड़ों क्विंटल गेहूं और चावल का स्टॉक मिला। खास बात यह कि गोदाम के बाहर एक ऑटो में बिक्री के लिए ले जाए जा रहे माल को भी टीम ने पकड़ लिया। स्टॉक के कोई वैध बिल या लाइसेंस न होने से पूरा गोदाम सील कर दिया गया।

इस पूरे मामले का सूत्रधार और गोदाम चालक शेख रहीम शेख करीम कार्रवाई के दौरान फरार हो गया। खास यह कि कुछ महीने पहले सालोद हिरापुर और नेरी पुनर्वसन क्षेत्र में भी उसके खिलाफ ऐसी ही कार्रवाई हो चुकी थी। इस रैकेट के मुख्य धागे सालोद टी-पॉइंट और नेरी पुनर्वसन क्षेत्र में हैं, ऐसी जानकारी सामने आ रही है।

आपूर्ति विभाग ने अब इस मामले की जड़ तक जाने की बात कही है तथा गेहूं-चावल की अवैध स्टोरेज करने वाला शेख रहीम और रैकेट के अन्य मुख्य सूत्रधार शीघ्र रडार पर होंगे। वर्धा की इस कार्रवाई से अनाज माफिया के होश उड़ गए हैं। एक ओर आम जनता महंगाई से त्रस्त है, दूसरी ओर अनाज की अवैध स्टोरेज कर कालाबाजारी करने वालों पर अब प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा या नहीं, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।