logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

35 हज़ार की उधारी में उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ़्तार; नारी घाट ब्रिज शव मामले का हुआ खुलासा


नागपुर: जरीपटका थाना क्षेत्र के नारी घाट पुल के नीचे बोरे में मिले शव मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच के अनुसार, मृतक ने आरोपी को 35 हज़ार रुपए कर्ज के रूप में दिए थे, इसी को लेकर विवाद हुआ और आरोपी ने लोहे की रॉड से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी ने शव को बोरे में भरकर नारा घाट के पास बहने वाली पिली नदी के नीचे फेंक दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

लाश बोरे में... सुराग 'कॉल डिटेल्स' में!
बुधवार दोपहर को नारी घाट के पास बहने वाली पीली नदी के निचे बोरे में बंद एक लाश मिलने से हड़कंप मच गया था। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जब जांच शुरू की, तो शव की पहचान झिंगाबाई टाकली निवासी राहुल सुनील साहू (38) के रूप में हुई। राहुल सदर स्थित अचरज टावर में 'हैप्पी डे' नाम से होटल चलाता था। पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग बना वह बोरा, जिस पर लगा एक खास ट्रेडमार्क सीधे कातिल के दरवाजे तक ले गया। 

पुलिस की गिरफ्त में आए 40 वर्षीय ई-रिक्शा चालक नवीन पंजाबराव पुंडकर ने जो खुलासा किया, वह चौंकाने वाला था। नवीन ने कोरोना काल में राहुल से 35 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। नवीन का दावा है कि वह अब तक 1 लाख रुपये से ज्यादा चुका चुका था, लेकिन राहुल का लालच कम नहीं हो रहा था।

घटना वाले दिन जब राहुल पैसे लेने नवीन के घर पहुंचा, तो विवाद बढ़ गया। इसी दौरान नवीन ने पास पड़ी लोहे की रॉड उठाई और राहुल के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। 

रात के सन्नाटे में 'लाश' का सफर
हत्या के बाद नवीन ने बेहद शातिराना तरीके से लाश को ठिकाने लगाया। उसने खून से सनी लाश को बोरे में भरा और अपने ही ई-रिक्शा में लादकर आधी रात को नारा घाट पुल के नीचे फेंक आया। उसे लगा कि बहता पानी उसका राज दफन कर देगा, लेकिन पुलिस की पैनी नजर और बोरे पर लगे एक 'ट्रेडमार्क' ने कातिल का खेल बिगाड़ दिया। जरीपटका पुलिस ने आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।