logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gondia

गोंदिया में हैवानियत: शादी से इनकार किया तो नाबालिग का अपहरण, हाथ-पाय बांधकर स्कूल में किया कैद!


गोंदिया (तिरोड़ा): महाराष्ट्र के गोंदिया जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक सिरफिरे आशिक ने शादी के लिए मना करने पर एक नाबालिग लड़की का न सिर्फ अपहरण किया, बल्कि उसके हाथ-पाय और मुँह बांधकर उसे पूरी रात स्कूल के एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। इस सनसनीखेज मामले के सामने आने के बाद पूरे तिरोड़ा तहसील में हड़कंप मच गया है।


क्या है पूरा मामला?

मामला दवनीवाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र का है। आरोपी की पहचान सुमित उइके (21) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़िता एक ही गांव के रहने वाले हैं और पिछले दो साल से एक-दूसरे को जानते थे। आरोपी सुमित पिछले कई दिनों से नाबालिग पर शादी के लिए दबाव बना रहा था।


अपहरण और स्कूल में दरिंदगी

घटना वाले दिन आरोपी ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी और जबरन अपनी बाइक पर बैठाकर उसका अपहरण कर लिया। वह उसे गांव के ही जिला परिषद प्राथमिक स्कूल के एक सुनसान कमरे में ले गया। वहाँ उसने फिर से शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन जब पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए इनकार कर दिया, तो आरोपी ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने लड़की का मुँह, हाथ और पैर ओढ़नी से मजबूती से बांध दिए ताकि वह चिल्ला न सके और उसे उसी अंधेरे कमरे में बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया।


अगली सुबह खुला खौफनाक राज

पूरी रात मासूम लड़की उसी कमरे में सिसकती रही। अगले दिन सुबह जब स्कूल खुला और शिक्षक कमरे की ओर पहुंचे, तब जाकर इस खौफनाक हकीकत का खुलासा हुआ। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई और पीड़िता को मुक्त कराया गया।


पोक्सो के तहत मामला दर्ज

तिरोड़ा के उपविभागीय पुलिस अधिकारी (SDPO) साहिल झरकर ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुमित उइके को बीती रात गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ 'पोक्सो' (POCSO) और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।जांच में यह भी सामने आया है कि 3 महीने पहले भी आरोपी ने पीड़िता के साथ उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए थे, जिसके बाद से वह उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा था। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और मामले की गहन जांच जारी है।