logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

35 हजार के लिए मांगी बेटी की इज्जत, गुस्साए पिता ने होटल संचालक को उतारा मौत के घाट; नागपुर के नारी घाट ब्रिज शव मामले का हुआ खुलासा


नागपुर: जरीपटका थाना क्षेत्र के नारी घाट पुल के नीचे बोरे में मिले शव मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आई हत्या की वजह ने न सिर्फ पुलिस बल्कि पूरे सभ्य समाज को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस जांच के अनुसार, मृतक ने कर्ज के पैसे के बदले आरोपी की बेटी की अस्मिता से जुड़ी आपत्तिजनक मांग रखी थी। बेटी के सम्मान और इज्जत पर सवाल उठने पर आरोपी आपा खो बैठा और गुस्से में होटल संचालक पर लोहे की रॉड से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी ने शव को बोरे में भरकर नारा घाट के पास बहने वाली पिली नदी के नीचे फेंक दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

लाश बोरे में... सुराग 'कॉल डिटेल्स' में!
बुधवार दोपहर को नारी घाट के पास बहने वाली पीली नदी के निचे बोरे में बंद एक लाश मिलने से हड़कंप मच गया था। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जब जांच शुरू की, तो शव की पहचान झिंगाबाई टाकली निवासी राहुल सुनील साहू (38) के रूप में हुई। राहुल सदर स्थित अचरज टावर में 'हैप्पी डे' नाम से होटल चलाता था। पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग बना वह बोरा, जिस पर लगा एक खास ट्रेडमार्क सीधे कातिल के दरवाजे तक ले गया। 

वो 'गंदी मांग' और खौल उठा पिता का खून...
पुलिस की गिरफ्त में आए 40 वर्षीय ई-रिक्शा चालक नवीन पंजाबराव पुंडकर ने जो खुलासा किया, वह चौंकाने वाला था। नवीन ने कोरोना काल में राहुल से 35 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। नवीन का दावा है कि वह अब तक 1 लाख रुपये से ज्यादा चुका चुका था, लेकिन राहुल का लालच कम नहीं हो रहा था।

घटना वाले दिन जब राहुल पैसे लेने नवीन के घर पहुंचा, तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि राहुल ने रुपयों के बदले नवीन की बेटी की अस्मिता से जुड़ी बेहद आपत्तिजनक और गंदी मांग रख दी। अपनी बेटी के सम्मान पर आंच आते देख पिता का खून खौल उठा। नवीन ने पास पड़ी लोहे की रॉड उठाई और राहुल के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। 

रात के सन्नाटे में 'लाश' का सफर
हत्या के बाद नवीन ने बेहद शातिराना तरीके से लाश को ठिकाने लगाया। उसने खून से सनी लाश को बोरे में भरा और अपने ही ई-रिक्शा में लादकर आधी रात को नारा घाट पुल के नीचे फेंक आया। उसे लगा कि बहता पानी उसका राज दफन कर देगा, लेकिन पुलिस की पैनी नजर और बोरे पर लगे एक 'ट्रेडमार्क' ने कातिल का खेल बिगाड़ दिया।

ब्याजखोरों के लिए बड़ा सबक!
जरीपटका पुलिस ने आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने नागपुर में चल रहे अवैध ब्याजखोरी के उस गंदे धंधे को भी बेनकाब किया है, जहाँ चंद रुपयों के बदले लोगों की मजबूरियों और उनके परिवार की इज्जत का सौदा किया जाता है।