Nagpur: रंगपंचमी पर कामठी में सड़क विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
नागपुर: नागपुर के कामठी इलाके में होली के उत्साह के बीच एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सड़क से गुजरने के मामूली विवाद में एक 27 वर्षीय युवक की लोहे के कड़े से हमला कर हत्या कर दी गई। पुरानी कामठी पुलिस थाना क्षेत्र के खलाशी लाइन इलाके में हुई इस घटना से पूरे शहर में तनाव फैल गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
कामठी इलाके में होली के उत्साह के बीच एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मामूली सड़क विवाद में एक 27 वर्षीय युवक, रवि शिवकुमार अरगुटलेवार की लोहे के कड़े से हमला कर हत्या कर दी गई। यह घटना मंगलवार शाम पुरानी कामठी पुलिस थाना क्षेत्र के खलाशी लाइन इलाके में घटी। जानकारी के अनुसार, रवि अपने मित्र मोनीश अबडवार के साथ कार से घर लौट रहा था।
चौधरी अस्पताल के पास जब उन्होंने पैदल जा रहे आरोपी अक्षय गेडाम को हॉर्न बजाकर रास्ता देने को कहा, तो विवाद शुरू हो गया। आरोपी अक्षय इस बात पर इतना भड़क गया कि उसने कार रुकवाकर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब रवि कार से नीचे उतरा, तो आरोपी ने अपने हाथ में पहने भारी लोहे के कड़े से रवि के सिर और पीठ पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। ह
मले के कारण रवि लहूलुहान होकर सीमेंट रोड पर गिर पड़ा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। उसे तुरंत मेयो अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुँचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही कामठी में हड़कंप मच गया। मृतक धोबी समाज से था, इसलिए समाज के सैकड़ों नागरिक पुरानी कामठी पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हो गए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।
स्थिति को संभालने के लिए पुलिस उपायुक्त डॉ. निखिल पखाले और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अक्षय गेडाम को गिरफ्तार कर लिया है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उस पर हत्या का मामला (मर्डर) दर्ज किया गया है। पिछले दो दिनों में कामठी में यह दूसरी हत्या है, जिससे स्थानीय नागरिकों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर गहरा रोष देखा जा रहा है।
admin
News Admin