Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार
नागपुर: जिले की रामटेक तहसील अंर्तगत आने वाले नवरगांव सीमा क्षेत्र में स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की लाश लगभग 6 माह के बाद नागपुर ग्रामीण पुलिस एवं रामटेक पुलिस के संयुक्त प्रयास से मिली। पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को प्रारंभिक जांच के लिए गिरफ्तार किया है.
नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा में कुक के रूप में प्रताप सिंह महादेव सिंह बैंस उर्फ ठाकुर कई सालों से काम करता था. लगभग 6 माह पूर्व उसके शराब के नशे में ढ़ाबे के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जिसमें ढ़ाबा कर्मचारियों ने मृतक को ढ़ाबा के पीछे ले जाकर कुछ दूरी पर मिट्टी में दफन कर दिया.
लगभग 6 महीने बाद नागपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय को मिली गुप्त सूचना के आधार पर नागपुर पुलिस एवं रामटेक पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मृतक की लाश को जमीन से खोदकर बाहर निकाल कर नागपुर मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए भेजा. जबकि घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन सहित फारेंसिक टीम के द्वारा गहन जांच की जा रही है. प्रकरण में 4 ढ़ाबा कर्मचारियों को प्रारंभिक जांच के लिए पुलिस प्रशासन ने गिरफ्तार किया है. आगे की जांच रामटेक पुलिस कर रही है.
admin
News Admin