logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Bhandara

Bhandara: शिक्षक की शर्मनाक हरकत, छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाकर किया दुष्कर्म का प्रयास; गुस्साए ग्रामीणों ने की पिटाई


भंडारा: भंडारा जिले के पवनी तहसील में गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। वडेगांव स्थित जिला परिषद प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक पर मासूम छात्राओं को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाने और उनके साथ अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगा है। घटना सामने आने के बाद गुस्साए माता-पिता और ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी।

जानकारी के अनुसार पवनी तहसील के वडेगांव स्थित जिला परिषद प्राथमिक स्कूल में पहली से चौथी कक्षा तक पढ़ाई होती है और यह एक शिक्षक वाली स्कूल है। पिछले पांच वर्षों से यहां अनिल जगन राउत (54) शिक्षक के रूप में कार्यरत था। आरोप है कि वह पढ़ाने के बजाय छात्राओं को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाता था और उनके साथ गलत हरकतें करता था। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक स्कूल की कई छात्राओं के साथ इस तरह का व्यवहार किए जाने की बात सामने आई है।

जब छात्राओं ने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी तो पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। मंगलवार सुबह गुस्साए माता-पिता और ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और शिक्षक से जवाब मांगा। इस दौरान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक की पिटाई कर दी।

बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक पहले भी विवादों में रह चुका है। करीब पांच वर्ष पहले लाखांदूर तहसील के गवराला स्कूल में पदस्थ रहते हुए भी उस पर छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार का आरोप लगा था। उस समय लाखांदूर पुलिस थाने में मामला दर्ज होने के बाद उसे निलंबित किया गया था। बाद में उसकी बदली वडेगांव में कर दी गई थी।

फिलहाल पवनी पुलिस थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी धाराओं में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। ग्रामीणों ने मांग की है कि आरोपी शिक्षक को तत्काल सेवा से बर्खास्त कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।