logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: सेलेस्टियर कैफे पर पुलिस का छापा, अवैध हुक्का सर्विस का खुलासा, 29,700 रुपये का सामान जब्त


नागपुर: नागपुर शहर के बजाजनगर इलाके में पुलिस ने देर रात एक कैफे पर छापा मारकर अवैध हुक्का पारलर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से हुक्का उपकरण और फ्लेवर तंबाकू सहित करीब 29 हजार 700 रुपये का सामान जब्त किया है। इस मामले में कैफे के मैनेजर और मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार बजाजनगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बजाजनगर चौक स्थित सेलेस्टियर कैफे में अवैध रूप से हुक्का और तंबाकू फ्लेवर ग्राहकों को उपलब्ध कराया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने देर रात कैफे पर छापा मारा।

छापेमारी के दौरान पुलिस को कैफे के अंदर हुक्का पॉट, रबर पाइप, चिलम और विभिन्न प्रकार के फ्लेवर तंबाकू मिले। पुलिस ने मौके से कुल 13 हुक्का पॉट, 13 रबर पाइप, 15 चिलम और कई प्रकार के फ्लेवर तंबाकू जब्त किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 29 हजार 700 रुपये बताई जा रही है।

पुलिस की पूछताछ में कैफे के मैनेजर अभय प्रमोद राव ने बताया कि यह हुक्का सर्विस कैफे के मालिक अमित भीमदेव इंगले के आदेश पर ग्राहकों को दी जा रही थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ तंबाकू उत्पाद अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता  की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।