logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म रहा अमरावती जिला, तापमान 41.8 डिग्री हुआ दर्ज; विदर्भ के छह जिलों में 40 पार तापमान


नागपुर/अमरावती: विदर्भ में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। अमरावती लगातार दूसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा। हालांकि शुक्रवार को तापमान में लगभग एक डिग्री की मामूली गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद अमरावती का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो देश में सबसे अधिक दर्ज किया गया।

विदर्भ क्षेत्र में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। नवीनतम मौसम आंकड़ों के अनुसार, अमरावती लगातार दूसरे दिन देश के सबसे गर्म शहरों की सूची में शीर्ष पर रहा। हालांकि, राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटों के मुकाबले तापमान में 0.4 डिग्री की मामूली कमी दर्ज की गई है। आज जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, अमरावती का अधिकतम तापमान 41.8°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.4°C अधिक है।

विदर्भ के अन्य शहरों में भी गर्मी का प्रकोप जारी है. अमरावती के बाद अकोला (41.5°C) और ब्रह्मपुरी (41.4°C) में भी भीषण गर्मी देखी गई। चंद्रपुर और वर्धा जैसे जिलों में पारा 40 डिग्री के पार बना हुआ है। नागपुर में भी तापमान 39.4°C तक पहुँच गया है, जो सामान्य से 3.8 डिग्री ज्यादा है।

मौसम विभाग द्वारा जारी आकड़ो के अनुसार, 

  • अकोला – 41.5°C 
  • अमरावती – 41.8°C 
  • भंडारा – 38.0°C 
  • बुलढाणा – 39.6°C
  • चंद्रपुर – 40.0°C
  • गढ़चिरौली – 38.6°C 
  • गोंदिया – 38.8°C 
  • नागपुर – 39.4°C 
  • वर्धा – 40.6°C 
  • वाशिम – 40.5°C 
  • यवतमाल – 40.4°C 

मार्च के महीने में ही तापमान का 41 डिग्री पार करना आने वाले भीषण 'हीट वेव' (Heat Wave) का संकेत है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक तापमान में इसी तरह की बढ़त बनी रह सकती है।