logo_banner
Breaking
  • ⁕ मिडल ईस्ट जंग का असर: नागपुर में गहराया गैस संकट! एजेंसियों पर उमड़ी सिलेंडर के लिए भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: एमडी ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश, पाचपावली पुलिस की कार्रवाई; दो आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर में ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन थंडर के तहत पाचपावली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मेफेड्रोन यानी एमडी ड्रग्स के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से ड्रग्स, मोबाइल फोन, बाइक और अन्य सामान  जब्त किया गया है।

नागपुर शहर के पाचपावली थाना क्षेत्र में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टेका नवी वस्ती, दूध डेरी चौक इलाके में कुछ युवक अवैध रूप से एमडी ड्रग्स की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पाचपावली पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी और दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया।

तलाशी के दौरान पुलिस को प्रतिक कृष्णा परवार के पास से करीब 6 ग्राम मेफेड्रोन  ड्रग्स, एक मोबाइल फोन और बजाज पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुई। वहीं दूसरे आरोपी नेपाल उर्फ भावेश वामन उके के पास से एक चाकू और मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से कुल 1 लाख 79 हजार  रुपये का माल जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट  तथा आर्म्स एक्ट  के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पुलिस को उनका पीसीआर मिला है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है कि ड्रग्स की सप्लाई कहां से हो रही थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।