logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक


अमरावती: अमरावती के पुराने बायपास मार्ग पर स्थित एमआयडीसी चौक पर रविवार मध्यरात्रि एक दिल दहला देने वाला 'हिट एंड रन' हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कार की टक्कर से पिता और पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान मायानगर निवासी गजानन श्रीराम माकोडे (52) और उनकी बड़ी बेटी सपना गजानन माकोडे (24) के रूप में हुई है। इस भीषण दुर्घटना में गजानन की दूसरी बेटी प्रियंका (22) गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसकी हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है और उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, गजानन माकोडे रविवार रात करीब 12 बजे अपनी दोनों बेटियों, सपना और प्रियंका को पुणे जाने वाली निजी ट्रेवल्स बस में बैठाने के लिए दुपहिया वाहन से एमआयडीसी चौक पहुंचे थे। इसी दौरान नांदगाव पेठ से बडनेरा की दिशा में बेहद तेज गति से आ रही एक सफेद रंग की कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर दूर जा गिरे, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही राजापेठ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तत्काल इर्विन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने गजानन और सपना को मृत घोषित कर दिया।

इस मामले में फरार कार चालक ने सोमवार सुबह खुद राजापेठ पुलिस स्टेशन पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 106(1), 125(B) और मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध संख्या 177/2026 दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की चिकित्सीय जांच कराई है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। इस घटना से पूरे मायानगर इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।