logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: अंबाझरी में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती


नागपुर: नागपुर के अंबाझरी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर  8 से 10 अपराधियों ने चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज मेडिकल अस्पताल में जारी है। हालांकि इस वारदात  में शामिल पांच आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उनके अन्य साथियों की तलाश कर  रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 14 मार्च  की रात लगभग 11 बजे पांढराबोडी इलाके में दिनू कबाड़ी के गोदाम के पास हुई। इस मामले में पीड़ित युवक की बहन  ने अंबाझरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार, उनका भाई शुभम चौधरी  पर आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते सुनियोजित तरीके से हमला किया। आरोपियों ने धारदार हथियार से शुभम के पेट, छाती, कंधे और हाथ पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस मामले में पुलिस ने विशाल पिल्लेवार और अनिकेत उर्फ मारी  शेंद्रे सहित 8 से 10 अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि  इस हमले में शामिल पांच आरोपियों विशाल पिल्लेवार साहिल, साहिल निधिकर  संकेत बसारकर, अविनाश वाघमारे और अंकुश वाघमारे को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों के खिलाफ इससे पहले भी हत्या ,मारपीट, चोरी जैसे कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं।