logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

मालेगांव में भीषण सड़क हादसा, ऑटो चालक की मौके पर मौत; परिवार ने सड़क पर शव रख किया प्रदर्शन


नागपुर: जिले के सावनेर थाना अंतर्गत मालेगांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। ट्रक और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान  51 वर्षीय इंद्रजीत नथ्थुजी निकोसे  मालेगांव, निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ऑटो  नागपुर की ओर जा रहा था, जबकि ट्रक क्रमांक RJ 09 GD 3397 सावनेर की दिशा से आ रहा था। मालेगांव के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बनसोड ने तुरंत सावनेर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। इसके बाद  घायल चालक को सावनेर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां पुल का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है, जिसके कारण बार-बार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने कुछ समय के लिए ट्रैफिक जाम करने की कोशिश भी की और प्रशासन से पुल का काम जल्द पूरा करने की मांग की। फिलहाल सावनेर पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।