logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

अपराधी सुमित ठाकुर के समर्थन में लगे पोस्टर, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप; की तुरंत हटाने की कार्रवाई


नागपुर: नागपुर  शहर के मध्य इलाके में गंभीर अपराधों में नाम आने वाले सुमित ठाकुर के जन्मदिन के बैनर लगाए जाने से हड़कंप मच गया। खास बात यह है कि ये बैनर कुख्यात बुकी आशिष उर्फ बोमा के नाम से लगाए गए थे। हालांकि सूचना मिलते ही तहसील पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी बैनर हटवा दिए और मामले में कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।


जानकारी के मुताबिक नागपुर के गोळीबार चौक, गांधी पुतला, शहीद चौक समेत कई प्रमुख स्थानों पर सुमित ठाकुर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए बड़े-बड़े बैनर लगाए गए थे। इन बैनरों पर कुख्यात बुकी और जुआ अड्डा चलाने वाले आशिष उर्फ बोमा का नाम भी लिखा हुआ था। जैसे ही इस मामले की जानकारी तहसील पुलिस को मिली, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय मेंढे के निर्देश पर पुलिस और मनपा  की टीम मौके पर पहुंची और सभी बैनर तुरंत हटवा दिए।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में सुमित ठाकुर और आशिष उर्फ बोमा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि सुमित ठाकुर पर नागपुर शहर में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें पिस्तौल की नोक पर अपहरण, मारपीट, हत्या के प्रयास और लोगों में दहशत फैलाने जैसे मामले शामिल हैं। अक्टूबर 2023 में हुए एक अपहरण केस में उस पर मकोका के तहत भी कार्रवाई की गई थी।

इससे पहले भी सुमित ठाकुर तब चर्चा में आया था जब जेल से बाहर आने के बाद उसने अपने साथियों के साथ रैली निकाली थी और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उस मामले में पुलिस ने साइबर अपराध का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। फिलहाल शहर के प्रमुख चौकों पर लगे इन बैनरों को लेकर एक बार फिर नागपुर में अपराधियों के महिमामंडन को लेकर चर्चा तेज हो गई है।