logo_banner
Breaking
  • ⁕ विधानसभा में गूंजा बीडीपेठ डीपी रोड अतिक्रमण और रिंगरोड मटन मार्किट का मुद्दा, विधायक मोहन मते ने राज्य सरकार से कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: घर से 40 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, एलसीबी और आपूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म रहा अमरावती जिला, तापमान 41.8 डिग्री हुआ दर्ज; विदर्भ के छह जिलों में 40 पार तापमान ⁕
  • ⁕ Amravati: एनएचएम में फंड संकट: दो महीने से वेतन नहीं, स्वास्थ्य योजनाओं पर भी मंडरा रहा खतरा ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश, पाचपावली पुलिस की कार्रवाई; दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: अफवाह ने बढ़ाया बवाल, हिंगणा में ‘बच्चा चोरी’ के शक में बुजुर्ग महिला से मारपीट ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

निवेश के नाम पर 50 लाख से ज्यादा की ठगी, पैसे वापस मांगने पर पीड़ितों को दी जान से मारने की धमकी; दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर शुरू की जांच


नागपुर: नागपुर में निवेश के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पाचपावली थाना क्षेत्र में दो लोगों ने ज्यादा मुनाफे का लालच देकर करीब 51 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार पाचपावली थाना क्षेत्र के तांडापेठ विनकर कॉलोनी में रहने वाले दो आरोपियों ने खुद को बर्डी स्थित  हरदेव ग्रुप की ग्रीन लेबल कंपनी का कर्मचारी बताकर लोगों को निवेश योजना का झांसा दिया। आरोपियों ने “वाइन-दारू स्कीम” नाम की एक निवेश योजना बताई और उसमें पैसा लगाने पर ज्यादा मुनाफा मिलने का दावा किया।

इस झांसे में आकर शिकायतकर्ता अविनाश मदनलाल बुरड़े समेत छह लोगों ने अलग-अलग रकम निवेश कर दी। आरोपियों ने अविनाश बुरड़े से 11 लाख 14 हजार रुपये, महेश अवथे से 11 लाख 59 हजार रुपये, प्रशांत हिंगणेकर से 5 लाख 13 हजार रुपये, गोविंद सिरसीकर से 14 लाख 20 हजार रुपये, तेजराम सिरसीकर से 4 लाख 53 हजार रुपये और मिनाक्षी लोखंडे से 4 लाख 35 हजार रुपये  ठगी की गई।

पीड़ितों का आरोप है कि जब उन्होंने अपना पैसा वापस मांगा तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ितों ने पाचपावली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के बाद धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में शामिल प्रशांत पौनीकर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उसके दूसरे साथी की तलाश कर  रही है।