logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

रिसॉर्ट में जुआ खेलते पकड़े गए 11 लोग; मनपा नगरसेविका के पति सहित 6 सीएसटीपीएस कर्मचारी गिरफ्तार


चंद्रपूर: इरई डॅम मार्ग स्थित रिसॉर्ट में चल रहे हाईप्रोफाइल जुए के अड्डे पर दुर्गापुर पुलिस ने छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में चंद्रपुर मनपा की एक महिला पार्षद के पति और सीएसटीपीएस के छह कर्मचारियों समेत कुल 11 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों से नकद और वाहनों सहित कुल 8 लाख 53 हजार 500 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया है। इस कार्रवाई से शहर में काफी हलचल मच गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में दिलीप बाबूराव धोबे (67, निवासी चंद्रपुर) शामिल हैं, जो चंद्रपुर मनपा की नवनियुक्त नगरसेविका तथा महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सुनंदा धोबे के पति हैं। इसके अलावा सीएसटीपीएस कर्मचारी नारायण अमृतराव पिंगे (55), सुनील श्रीकृष्ण जगताप (57), पुरुषोत्तम देवराव फटकाळे (53), विलास नामदेव मुनावत (54), विलास उद्धव पेटकर (52) सभी निवासी उर्जानगर, चंद्रपुर शामिल हैं।

अन्य आरोपियों में महेंद्र भगवतीप्रसाद तिवारी (59, तुकूम), भोला गणपत कजलिवाले (69, बालाजी वार्ड), दिगंबर रावजी गेडाम (54), हंसराज संभाजी रायपुरे (55, तुकूम) और विजय मोरेश्वर खानोरकर (57) का समावेश है।

दुर्गापुर थाने के प्रभारी आयपीएस गौरव कायंदेपाटील डॅम रोड पर स्थित रिसॉर्ट में बड़े पैमाने पर जुआ खेले जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ जाल बिछाकर रिसॉर्ट को चारों तरफ से घेर लिया और छापा मारा। इस दौरान 11 लोग जुआ खेलते हुए पाए गए।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 83 हजार 400 रुपये नकद, 5 लाख रुपये कीमत की एक कार और 2 लाख 70 हजार रुपये कीमत की 5 मोटरसाइकिल जब्त की, जिसकी कुल कीमत 8 लाख 53 हजार 500 रुपये बताई गई है।

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक मूमक्का सुदर्शन और अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे उपविभागीय पोलीस अधिकारी प्रमोद चौगुले के मार्गदर्शन में आईपीएस गौरव कायंदे पाटील, इनके टीम ने की।