logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

कुख्यात अपराधी सैय्यद राजा गौस को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चाकू की नोक पर महिला वकील से किया था दुष्कर्म


नागपुर: नागपुर के मानकापुर थाना क्षेत्र में दर्ज दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे कुख्यात आरोपी को क्राइम ब्रांच यूनिट-5 ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर एक महिला वकील के साथ बंदूक की नोक पर लंबे समय तक दुष्कर्म करने का आरोप है।

नागपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट-5 को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने दुष्कर्म के गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी सैय्यद राजा गौस को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सक्करदरा के बड़ा ताजबाग इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। 

पीड़िता, जो पेशे से वकील हैं, ने अपनी शिकायत में बताया कि 15 दिसंबर 2024 को आरोपी ने उन्हें काम के बहाने अपने ऑफिस बुलाया। वहां आरोपी ने उन्हें कॉफी पिलाई, जिसके बाद वे बेहोशी की हालत में आ गईं। इसी दौरान आरोपी ने बंदूक दिखाकर उनके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

आरोप है कि पहली घटना के बाद आरोपी ने महिला और उनके बेटे को धमकाकर बंधक  बनाकर रखा और करीब दो साल तक लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। बदनामी और जान से मारने की धमकी के चलते पीड़िता लंबे समय तक चुप रहीं।

आखिरकार 27 फरवरी को पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर मानकापुर थाने में मामला दर्ज कराया। मामला सामने आते ही आरोपी फरार हो गया था। क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी कलमना स्थित म्हाडा कॉलोनी के एक घर में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि, तलाशी के दौरान उसके पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ। फिलहाल आरोपी को आगे की जांच के लिए मानकापुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।