logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Bhandara

Bhandara: अवैध गैस कारोबार का भंडाफोड़, एमआईडीसी क्षेत्र के अनधिकृत गोदाम पर आपूर्ति विभाग का छापा


भंडारा: भंडारा जिले में आपूर्ति विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एमआईडीसी क्षेत्र स्थित एक अनधिकृत गैस गोदाम पर छापा मारा। यह कार्रवाई जिला आपूर्ति अधिकारी को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर की गई। छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिसके बाद गोदाम को सील कर दिया गया।

जांच के दौरान पाया गया कि गोदाम के बाहर किसी भी गैस एजेंसी का बोर्ड नहीं लगा था और गैस सिलेंडर के भंडारण के लिए आवश्यक विस्फोटक विभाग का वैध लाइसेंस भी मौजूद नहीं था। टीम को मौके से कुल 57 सिलेंडर मिले, जिनमें 40 घरेलू उपयोग के खाली सिलेंडर, 8 व्यावसायिक सिलेंडर और 5 छोटे सिलेंडर शामिल हैं।

इसके अलावा, सुरक्षा के लिहाज से जरूरी अग्निशमन यंत्र और सिलेंडर मापने के लिए इलेक्ट्रॉनिक वजनकांटा जैसी सुविधाएं भी वहां उपलब्ध नहीं थीं, जो नियमों का गंभीर उल्लंघन है। मौके पर मौजूद मनीष भूपेंद्र खारा (52 वर्ष, निवासी भंडारा) से जब दस्तावेज मांगे गए तो वे कोई भी वैध अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके और संतोषजनक जवाब भी नहीं दे पाए।

प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि इस गोदाम से अवैध रूप से गैस सिलेंडर की बिक्री की जा रही थी। फिलहाल प्रशासन ने गोदाम को सील कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।