logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gadchiroli

गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम


गढ़चिरोली: गढ़चिरोली पुलिस व सीआरपीएफ के संयुक्त प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। ११ वरिष्ठ माओवादियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है। इनमें डीवीसीएम, एरिया कमेटी सचिव, पीपीसीएम, कमांडर व एसीएम पद के माओवादी शामिल हैं, जिन पर सरकार ने कुल ६८ लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में सोनी उर्फ बाली मट्टामी, बुदरी उर्फ रामबत्ती मट्टामी, सुखलाल कोक्सा, शांति उर्फ सोमरी तेलामी, यमुनक्का पोट्टी पेंदाम जैसी वरिष्ठ सदस्यों सहित अन्य शामिल हैं। कुछ पर गड़चिरोली सहित अन्य राज्यों में गंभीर अपराध दर्ज हैं तथा उनकी जांच जारी है। 

पिछले कुछ वर्षों में गड़चिरोली जिले में माओवादी आंदोलन को भारी रुकावट का सामना करना पड़ा है। पहले १० उपविभागों में सक्रिय यह आंदोलन अब केवल भामरागड़ सीमावर्ती क्षेत्र तक सीमित रह गया है। सरकार की आत्मसमर्पण व पुनर्वास योजना तथा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई से अब तक ७९४ माओवादियों ने हथियार डाले हैं। 

खास बात यह कि अक्टूबर २०२५ में वरिष्ठ माओवादी नेता मल्लोजुला वेनुगोपाल राव उर्फ भूपती के आत्मसमर्पण के बाद आंदोलन को बड़ा झटका लगा था। उसके बाद देशभर में माओवादियों के आत्मसमर्पण की लहर दिखाई दी। आत्मसमर्पण के बाद इन माओवादियों को केंद्र व राज्य सरकार से पुनर्वास के लिए आर्थिक सहायता मिलेगी। कुछ मामलों में पति-पत्नी या समूह में आत्मसमर्पण करने पर अतिरिक्त प्रोत्साहन भी दिया जाएगा।