logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: नागपुर में फिर सक्रिय हुए वाहन चोर, सीसीटीवी में कैद हुई तीन बाइक चोरी की वारदात


नागपुर: शहर में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला नंदनवन पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत केडीके कॉलेज के पास स्थित व्यंकटेश नगर इलाके का है, जहां बीती रात चोरों ने तीन दोपहिया वाहनों पर हाथ साफ कर दिया।

यह पूरी वारदात देर रात की है, जो आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोर रात के अंधेरे और सुनसान का फायदा उठाकर बड़ी ही आसानी से बाइक चोरी कर मौके से फरार हो गए। स्थानीय नागरिकों के अनुसार, यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इसी इलाके में साइकिल और दोपहिया वाहनों की चोरी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही इन वारदातों से इलाके के रहवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

घटना की जानकारी मिलते ही नंदनवन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।