logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Bhandara

Bhandara: महुआ फूल चुनने गए व्यक्ति पर बाघ का हमला, मौके पर मौत


भंडारा: भंडारा जिले के साकोली में बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 52 वर्षीय वसंत मेश्राम के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिसर में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमर्टम के लिए भेज दिया। वहीं इस घटना से एक तरफ ग्रामीणों में डर का माहौल है, वहीं दूसरी तरफ प्रशासन के खिलाफ नाराजगी भी है।

मिली जानकारी एक अनुसार, 
साकोली तहसील के बाम्पेवाड़ा में मृतक वसंत मेश्राम महुआ के फूल चुनने के लिए गए। इसी दौरान झाड़ियों में झुपे बाघ ने उनपर हमला कर दिया। इस हमले में वसंत की मौके पर ही मौत हो गई। काफी समय तक वापस नहीं आने के बाद परिवार के लोग खोजबीन के लिए गए, जहां वसंत का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। 

बाघ के हमले में मौत की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। तुरंत इस बात की जनाकारी पुलिस और वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दोनों विभाग तुरंत मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीँ इस घटना के बाद गांव में डर का माहौल है। वहीं दूसरी तरफ वन विभाग के खिलाफ रोष भी दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। जिसपर वन विभाग ने परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी सहित 25 लाख रूपये मुआवजा देने की बात कही।