Bhandara: सोलर वायर चोरो का आतंक! सोनोली के किसान दहशत में, फसलों पर संकट
भंडारा: भंडारा जिले में सोलर उपकरणों की चोरी ने गंभीर रूप ले लिया है। वरठी थाना क्षेत्र के सोनोली गांव में सोलर पैनल की कनेक्टर वायर चोरी की लगातार घटनाओं से किसानों में भय का माहौल बना हुआ है।
बीती रात अज्ञात चोरों ने सात किसानों के खेतों में लगे सोलर पैनल की वायर और कनेक्टर चुरा लिए। इससे पहले 17 मार्च को भी पांच किसानों को इसी तरह निशाना बनाया गया था। लगातार हो रही इन घटनाओं से गांव में दहशत के साथ-साथ भारी आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।
रबी सीजन के दौरान किसान सिंचाई के लिए सोलर पंप पर निर्भर हैं, लेकिन वायर चोरी के कारण पानी की आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। ऐसे में खड़ी फसलों पर बड़ा संकट मंडरा रहा है और भारी आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना से नाराज किसानों ने वरठी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है और चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
admin
News Admin