logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

नागपुर में गैस का हाहाकार: खाड़ी युद्ध ने बिगाड़ा रसोई का बजट, 2500 रूपये में बिक रहा एक सिलेंडर; कालाबाजारी का वीडियो वायरल


नागपुर: उपराजधानी नागपुर (Nagpur) में जहां एक ओर गैस सिलेंडर के लिए नागरिक घंटों लंबी कतारों में खड़े रहने को मजबूर हैं, वहीं दूसरी ओर मुनाफाखोरों की कालाबाजारी थमने का नाम नहीं ले रही है। शहर के रामदासपेठ इलाके से सामने आए एक मामले ने इस कड़वी हकीकत को उजागर कर दिया है। परिसर के नागरिकों ने इस दौरान का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नागरिकों ने प्रशासन से ऐसे मुनाफाखोरों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।  

खाड़ी देशों (Gulf Countries) में छिड़े युद्ध की तपिश अब सीधे आम जनता की रसोई तक पहुँचने लगी है। युद्ध के कारण देश सहित उपराजधानी नागपुर में रसोई गैस (LPG) की भारी किल्लत पैदा हो गई है। एक तरफ जहाँ नागरिक सुबह 4 बजे से कतारों में लगकर सिलेंडर का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ आपदा में अवसर तलाशने वाले मुनाफाखोरों ने कालाबाजारी (Black Marketing) शुरू कर दी है।

सुबह 4 बजे से लाइनें, रेस्टोरेंट पर ताले

गैस की कमी का आलम यह है कि शहर की गैस एजेंसियों के बाहर नागरिकों की लंबी-लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। लोग अपनी बारी के लिए घंटों मशक्कत कर रहे हैं, जिसके बाद कहीं जाकर एक सिलेंडर नसीब हो रहा है। गैस आपूर्ति बाधित होने के कारण शहर के कई छोटे-बड़े रेस्टोरेंट बंद हो गए हैं, जिससे व्यापारियों और ग्राहकों दोनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रामदासपेठ में सरेआम कालाबाजारी

इस संकट के बीच नागपुर के रामदासपेठ इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ गैस आपूर्ति करने वाले वाहनों के ड्राइवरों द्वारा सरेआम सिलेंडर की कालाबाजारी की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गैस वैन का चालक दोपहिया वाहन चालकों को अवैध रूप से सिलेंडर बेच रहा है। बताया जा रहा है कि एक सिलेंडर के बदले नागरिकों से ढाई-ढाई हजार रुपये वसूले जा रहे हैं।

जनता में भारी रोष

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि संकट के समय में इस तरह की लूट मचाने वाले सप्लायरों और ड्राइवरों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। जहाँ एक तरफ आम आदमी सिलेंडर के लिए तरस रहा है, वहीं रसूखदार और कालाबाजारी करने वाले लोग ऊंचे दामों पर गैस बेचकर अपनी जेबें भर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन भले ही लगातार कार्रवाई के दावे कर रहे हों, लेकिन सामने आ रहे कालाबाजारी के वीडियो इन दावों पर सीधे सवाल खड़े कर रहे हैं।