इंस्टाग्राम पर दोस्ती करना युवती को पड़ा भारी, शादी का झांसा देकर शिक्षिका से हुआ दुष्कर्म; पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला किया दर्ज
नागपुर: नागपुर के पारडी से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है जहां सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती ने एक युवा शिक्षिका को भारी पड़ गई। इंस्टाग्राम पर हुई एक युवक से हुई पहचान के बाद उसके साथ शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया है। हालांकि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।
नागपुर के पारडी इलाके में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवा प्राइवेट शिक्षिका के लिए दर्दनाक साबित हुई। 21 वर्षीय पीड़िता की मुलाकात इंस्टाग्राम पर आरोपी तिलक निर्मल रेवार से हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई, लेकिन आरोपी की नीयत कुछ और ही थी।
पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसे मिलने के बहाने बुलाया और अपने घर ले जाकर शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि आरोपी ने कई बार उसे ओयो होटल और अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। लगातार शादी का वादा करता रहा, लेकिन बाद में टालमटोल करने लगा।
जब युवती को धोखे का एहसास हुआ और आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया, तो उसने हिम्मत जुटाई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे धमकियां भी दीं।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की। आरोपी तिलक निर्मल रेवार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
admin
News Admin