logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: मुंबई से एमडी ड्रग्स सप्लाई करने वाला तस्कर अमरावती में गिरफ्तार, 78 ग्राम एमडी जब्त


अमरावती: शहर में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने मुंबई से एमडी ड्रग्स सप्लाई करने आए तस्कर को रंगेहाथ पकड़ लिया। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 78 ग्राम एमडी ड्रग्स (कीमत लगभग 11.79 लाख रुपये) जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजिम असद शेख (36, माहिम वेस्ट, मुंबई) और शेख समीर शेख आमीर (25, गवलीपुरा, अमरावती) के रूप में हुई है।

डिलीवरी के दौरान दबोचा

पुलिस को सूचना मिली थी कि मुंबई का तस्कर शहर में एमडी ड्रग्स की डिलीवरी करने आने वाला है। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने लालखड़ी–नवसारी मार्ग पर जाल बिछाया। शनिवार शाम को आरोपी अजिम शेख वहां खड़ा मिला और कुछ ही देर में समीर शेख ऑटो रिक्शा से पहुंचा। दोनों ड्रग्स की डिलीवरी कर रहे थे, तभी पुलिस ने मौके पर छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पहले भी हो चुकी बड़ी कार्रवाई

इससे पहले 8 फरवरी को क्राइम ब्रांच ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 किलो 80 ग्राम एमडी जब्त की थी। इसके बाद बडनेरा विश्रामगृह के पास दो और आरोपियों को पकड़कर 76 ग्राम एमडी बरामद की गई थी। लगातार जांच में यह खुलासा हुआ कि मुंबई के कुछ युवक सीधे अमरावती के तस्करों को एमडी ड्रग्स सप्लाई कर रहे थे। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं।