logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: 4 महीने से फरार जानलेवा हमले के आरोपियों को नंदनवन पुलिस ने किया गिरफ्तार, निकला जुलुस


नागपुर: उपराजधानी नागपुर में जानलेवा हमले और जबरन वसूली के मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए उनका जुलूस निकाला। करीब 4 महीने तक कानून से आंख-मिचौली खेल रहे आरोपियों को नंदनवन पुलिस ने दबोचकर सड़कों पर घुमाया, जिससे इलाके में सख्त संदेश गया है।

नंदनवन पुलिस ने 24 नवंबर 2025 को हुए सनसनीखेज मामले में फरार तीन आरोपियों वैभव अशोक तन्नेलवार (34), संकेत गुलाबराव वंजारी (24) और तुषार दिलीप पलमापुरे (25) को गिरफ्तार करने के बाद उनका जुलूस निकाला। पुलिस ने यह कार्रवाई इलाके में दहशत फैलाने वालों को चेतावनी देने के उद्देश्य से की।

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने पहले जूनी बस्ती निवासी सुभाष डेहनकर को चाकू के दम पर लूट लिया था। इसके बाद महिला मित्र को लेकर हुए विवाद में नैवी रामटेके (21) पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें उसके गले पर चाकू से वार किया गया था।

घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे और करीब 4 महीनों से पुलिस को चकमा दे रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर नंदनवन थाना क्षेत्र में जाल बिछाकर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनका जुलूस निकालकर सख्त संदेश दिया कि कानून से भागने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।