Nagpur: ऑडी कार में विदेशी शराब की तस्करी का भंडाफोड़, 12 लाख से ज्यादा का माल जब्त
नागपुर: नागपुर के हुड़केश्वर पुलिस थाना अंतर्गत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी ऑडी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है। इस मामले में चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि दारू बंदी जिले के लिए इस लग्जरी कार में इस अवैध शराब को ले जाया जा रहा था
नागपुर के हुडकेश्वर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक ऑडी कार से विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त की। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महंगी कार में अवैध शराब दारू बंदी जिले चंद्रपुर के लिए ले जाई जा रही है। इसके बाद दिघोरी चौक पर नाकाबंदी की गई।
जैसे ही संदिग्ध ऑडी कार मौके पर पहुंची, पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान कार से अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब और बीयर की करीब 16 पेटियां बरामद की गईं। जब्त किए गए शराब की कीमत करीब 94 हजार रुपये बताई जा रही है, जबकि वाहन और अन्य सामान समेत कुल जब्ती की कीमत 12 लाख 94 हजार रुपये से ज्यादा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रवीण कुरेवार के रूप में हुई है, जो नंदनवन इलाके का निवासी है।
पूछताछ में वह शराब के स्रोत के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस यह जांच कर रही है कि शराब मध्यप्रदेश से लाई जा रही थी या शहर के भीतर से कहीं और ले जाई जा रही थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह खेप चंद्रपुर की ओर भेजी जा रही थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
admin
News Admin