logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

Chandrapur: लक्कडकोट आरटीओ चेकपोस्ट पर नागपुर एसीबी का छापा , एंट्री के नाम पर मांगी 500 रुपये की रिश्वत


चंद्रपुर: जिले के राजुरा तहसील के लक्कडकोट स्थित आरटीओ चेकपोस्ट पर ट्रक चालकों से ‘एंट्री’ के नाम पर 500 रुपये की रिश्वत लेने का मामला 23 मार्च को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई में उजागर हुआ। इस मामले में मोटर वाहन निरीक्षक और उसके निजी एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई की भनक लगते ही दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।आरोपियों के नाम विलास विठोबाजी देशमुख (निजी एजेंट, निवासी नागपुर) और पवन प्रभाकरराव पोटदुखे (36, मोटर वाहन निरीक्षक, आरटीओ कार्यालय चंद्रपुर) हैं।

शिकायतकर्ता एक ट्रक चालक है, जो तेलंगाना के आसिफाबाद से माल लेकर नागपुर जा रहा था। लक्कडकोट चेकपोस्ट पर कागजात जांच के नाम पर आरटीओ अधिकारी और उनके एजेंट द्वारा ‘एंट्री’ के नाम पर पैसे की मांग की जा रही थी। इस परेशान करने वाली वसूली से तंग आकर शिकायतकर्ता ने 20 मार्च को नागपुर एसीबी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।

23 मार्च को जब शिकायतकर्ता ट्रक लेकर लक्कडकोट पहुंचा, तब एजेंट विलास देशमुख ने मोटर वाहन निरीक्षक पवन पोटदुखे के कहने पर 500 रुपये की रिश्वत मांगी। जैसे ही एजेंट ने पंचों के सामने रिश्वत स्वीकार की, एसीबी टीम ने कार्रवाई की। हालांकि, कार्रवाई का आभास होते ही दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। यह कार्रवाई नागपुर एसीबी के पुलिस उपाधीक्षक अनिल जिट्टावार के नेतृत्व में, पुलिस निरीक्षक जितेंद्र वैरागड़े, की टीम ने की। मामले की आगे की जांच चंद्रपुर एसीबी के पुलिस निरीक्षक नीलेश उरकुडे कर रहे हैं।

इस मामले में बड़ी मात्रा में नकदी जब्त की गई है। हालांकि दोनों आरोपी फरार हैं, लेकिन एसीबी ने चेकपोस्ट के कार्यालय की तलाशी ली। इस दौरान 7,120 रुपये की संदिग्ध नकदी, ट्रैप के 500 रुपये और एजेंट का मोबाइल फोन जब्त किया गया है। फिलहाल आरोपियों के घरों की तलाशी की प्रक्रिया जारी है। राजुरा पुलिस थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 (ए) और 12 के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।