logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: व्यक्ति ने बिना बताएं की दूसरी शादी, पत्नी ने धोखाधड़ी का मामला कराया दर्ज; आरोपी फरार


नागपुर: नागपुर के इमामवाड़ा पुलिस थाना अंतर्गत एक चौंकाने वाला और रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी पहली शादी को छुपाकर दूसरी शादी रचा ली। जब सच्चाई सामने आई, तो दूसरी पत्नी के पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है जिसकी जांच की जा रही है।

यह मामला इमामवाड़ा थाना क्षेत्र का है, जहां 29 वर्षीय पीड़िता, जो पेशे से अकाउंटेंट है और विश्वकर्मा नगर में रहती है, ने अपने पति के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार, 28 वर्षीय आरोपी अजीत महावीर जैन  जो पेशे से  (एमआर) है, ने खुद को अविवाहित बताकर मई 2025 में उससे शादी की थी। शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन धीरे-धीरे आरोपी का व्यवहार बदलने लगा।

आरोपी कई-कई दिनों तक घर से गायब रहने लगा और अज्ञात नंबरों से लगातार फोन आने लगे, जिससे पीड़िता को शक हुआ। जब उसने अपने स्तर पर जांच शुरू की, तो एक ऐसा सच सामने आया जिसने उसके होश उड़ा दिए आरोपी पहले से शादीशुदा था और उसकी पहली पत्नी चंद्रपुर में रह रही है।

इस विश्वासघात से आहत पीड़िता ने तुरंत पुलिस का दरवाजा खटखटाया। इमामवाड़ा पुलिस ने धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश तेज कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है, लेकिन पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।