Nagpur: गुमगांव जीरो पॉइंट पर तेज रफ्तार ट्रक का कहर, पोल और सीसीटीवी कैमरे को मारी टक्कर
नागपुर: नागपुर के समृद्धि महामार्ग के गुमगांव स्थित जीरो पॉइंट पर मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। एक तेज रफ्तार बड़ा ट्रक गोल राउंड में अनियंत्रित होकर घुस गया और वहां लगे पोल तथा सिसी टीवी कैमरे से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल और कैमरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही समृद्धि रोड पर तैनात ट्रैफिक पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। हादसे के कारण इलाके में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस ने जल्द ही नियंत्रित कर लिया और यातायात को सुरक्षित रूप से चालू किया। घायल ट्रक चालक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
admin
News Admin