Nagpur: पारिवारिक कलह से परेशान पुलिस जवान ने जहर खाया, अस्पताल में भर्ती; हालत गंभीर
नागपुर: नागपुर के वाठोडा पुलिस से थाना अंतर्गत से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। पारिवारिक विवाद से मानसिक तनाव में आए एक पुलिस जवान ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, वाठोडा थाने में कार्यरत पुलिस कर्मी जयवंत झाडे ने अपने ही घर में जहरीली दवा का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी जैसे ही उनके पड़ोस में रहने वाले एक अन्य पुलिस कर्मी को मिली, उन्होंने तुरंत उन्हें नंदनवन परिसर स्थित 7 स्टार अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल जयवंत झाडे की हालत गंभीर बताई जा रही है और आईसीयू में रखा गया है जहां उनका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से उनका अपनी पत्नी के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके चलते वे मानसिक रूप से परेशान थे। वहीं, परिवार के सदस्यों ने भी घर में लंबे समय से चल रहे तनाव की पुष्टि की है। वाठोडा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
admin
News Admin