logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में 'ईंधन' नहीं, 'अफवाह' की आग: क्यों सूखे पड़ रहे हैं पेट्रोल पंप? जानिए इस बेचैनी के पीछे का असली सच! ⁕
  • ⁕ Nagpur: चाय दुकानदार से 40 हजार की रंगदारी की मांग, इनकार करने पर दी जान से मारने की धमकी ⁕
  • ⁕ स्नैपचैट और कैफे पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर बलात्कार; पुलिस ने पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मामला किया दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

तेज रफ़्तार कार डिवाइडर से टकराकर पल्टी, हदसे में चालक की मौत; कलमना परिसर के राजीव गाँधी फ्लाईओवर की घटना


नागपुर: उपराजधानी नागपुर (Nagpur City) के यशोधरा नगर पुलिस थाना (Yashodhara  Nagar Police) क्षेत्र के राजीव गाँधी फ्लाईओवर (Rajiv Gandhi Flyover) पर गुरुवार सुबह बड़ी दुर्घटना हो गई, जहां एक तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में गिट्टीखदान निवासी चालक की मौत हो गई। घटना की जनकारी मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जाँच कर रही है।

बताया जा रहा है कि कार के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया था। उसे बचाने की कोशिश में चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान 42 वर्षीय विनोद भीमराव काले के रूप में हुई है, जो मानकापुर क्षेत्र के निवासी थे और मजदूरी का काम करते थे। घटना के समय वे अपने साथी निहाल सिंह ठाकुर के साथ बालाघाट जा रहे थे, जहां मजदूरी का काम शुरू होना था।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने विनोद काले को मृत घोषित कर दिया। वहीं निहाल सिंह ठाकुर का इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।