logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: चाय दुकानदार से 40 हजार की रंगदारी की मांग, इनकार करने पर दी जान से मारने की धमकी


नागपुर: नागपुर के  पांचपावली पुलिस से थाना अंतर्गत एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक चाय दुकानदार से हर महीने 40 हजार रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर एक आरोपी को भी गिरफ्तार किए हैं और उसके दूसरे साथी की तलाश कर रही है।

यह मामला नागपुर के पाचपावली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 23 मार्च  की रात करीब  अशोक नगर निवासी मोहम्मद तौसिफ शब्बीर अली अपने घर के बाहर खड़े थे। तभी इलाके के ही दो आरोपी वहां पहुंचे।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले शिकायतकर्ता पर दबाव बनाया कि वह अपने मित्र द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट वापस ले लें। जब दुकानदार ने मना किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, आरोप है कि आरोपियों ने चाय की दुकान चलाने के लिए हर महीने 40 हजार रुपये की रंगदारी भी मांगी। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सफीक अंसारी को गिरफ्तार किया है जबकि उसके दूसरे साथी स्नेह तिरपुडे की तलाश कर रही है।