Yavatmal: अकेले वृद्ध शिक्षक के साथ शर्मनाक घटना; महिला सहयोगी ने अश्लील फोटो खींचकर की बदनाम करने की धमकी
यवतमाल: स्थानिक विदर्भ हाउसिंग सोसायटी, बाजोरिया नगर में रहने वाले 72 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक का एक महिला ने अकेलेपन का फायदा उठाकर शोषण किया। महिला वृद्ध की आपत्तिजनक फोटो खींचकर उन्हें ब्लैकमेल किया।
शबनम नाम की महिला ने एग्लो हिंदी हाईस्कूल में नौकरी लगने व घर भाड़े पर लेने की बात बनाकर जाल रचा। 24 मार्च को शाम 8 से 8:30 के बीच पानी पीने के बहाने घर में घुस आई। उसके बाद उसके सहयोगी ने घर में घुसकर शबनम व वृद्ध शिक्षक को आपत्तिजनक स्थिति में रखकर फोटो खींचे व ब्लैकमेल किया। इस घटना से डरे वृद्ध शिक्षक ने रिश्तेदारों की मदद से अवधूतवाड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
शहर में अकेले रहने वाले वृद्धों के साथ ऐसी घटना होने से भय का माहौल बन गया है। आठ दिन पहले 'शबनम' नामक महिला वृद्ध शिक्षक के घर किराए का कमरा मांगने आई थी। उसने देखा कि वृद्ध अकेले रहते हैं। 24 मार्च की शाम 8 से 8:30 के बीच वह महिला फिर घर पहुंची। कमरा मिलेगा या नहीं पूछा, फिर पानी मांगा व डरते हुए दिखकर आपत्तिजनक स्थिति में घर में घुस गई। उसी समय उसका एक सहयोगी भी घर में घुसा व वृद्ध को कपड़े उतारने को मजबूर कर मोबाइल कैमरे से दोनों के आपत्तिजनक फोटो खींचे।
फोटो वायरल कर समाज में बदनाम करने की धमकी देकर पैसे व गहने लाने को कहा। स्वयं घर के अलमारियां खोलकर परिवार के आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य दस्तावेज ले भागे। उसके बाद महिला ने वृद्ध को धमकी भरे फोन किए। अंत में भय के साये में उन्होंने अवधूतवाड़ी पुलिस स्टेशन पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। आपबीती सुनाई व दोषियों पर कानूनी कार्रवाई व पुलिस संरक्षण की मांग की।
admin
News Admin