logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में 'ईंधन' नहीं, 'अफवाह' की आग: क्यों सूखे पड़ रहे हैं पेट्रोल पंप? जानिए इस बेचैनी के पीछे का असली सच! ⁕
  • ⁕ Nagpur: चाय दुकानदार से 40 हजार की रंगदारी की मांग, इनकार करने पर दी जान से मारने की धमकी ⁕
  • ⁕ स्नैपचैट और कैफे पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर बलात्कार; पुलिस ने पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मामला किया दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

रेलवे अस्पताल में भर्ती लोको पायलट ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप; रेलवे पुलिस ने शुरू की जाँच


नागपुर: रेलवे अस्पताल में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब वार्ड छह में भर्ती एक लोको पायलट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक मरीज की पहचान चंद्रपुर निवासी सुधाकर चुनारकर (59) के रूप में हुई है। मरीज के आत्महत्या करने की जानकारी मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुधाकर चुनारकर चंद्रपुर जिले के तड़ाली क्षेत्र के निवासी थे और रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि 20 मार्च को वे अपने घर की पहली मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिससे उनके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए थे।

इलाज के लिए उन्हें चंद्रपुर से नागपुर स्थित रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां विशेष वार्ड क्रमांक 6 में उनका उपचार चल रहा था। उनकी देखरेख के लिए उनका भतीजा भी अस्पताल में मौजूद था।

शुक्रवार  दोपहर करीब 2 बजे सुधाकर बाथरूम गए थे। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर उनके भतीजे को संदेह हुआ। जब उसने अंदर जाकर देखा, तो सुधाकर ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।