logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में 'ईंधन' नहीं, 'अफवाह' की आग: क्यों सूखे पड़ रहे हैं पेट्रोल पंप? जानिए इस बेचैनी के पीछे का असली सच! ⁕
  • ⁕ Nagpur: चाय दुकानदार से 40 हजार की रंगदारी की मांग, इनकार करने पर दी जान से मारने की धमकी ⁕
  • ⁕ स्नैपचैट और कैफे पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर बलात्कार; पुलिस ने पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मामला किया दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: फाइल पास कराने के नाम पर जिला परिषद् के चपरासी ने मांगी रिश्वत; वीडियो आया सामने, मचा हड़कंप


नागपुर: नागपुर जिला परिषद के वित्त विभाग में भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया है, जहां फाइल मंजूर कराने के नाम पर एक चपरासी द्वारा ठेकेदार से रिश्वत मांगने की घटना उजागर हुई है।

जानकारी के अनुसार, संबंधित ठेकेदार ने सूझबूझ दिखाते हुए रिश्वत लेते समय पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। यह वीडियो जैसे ही मुख्य लेखा व वित्त अधिकारी तक पहुंचा, विभाग में हड़कंप मच गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत तुरंत जिला परिषद के सीईओ विनायक महामुनि को भेजी गई। बिना किसी देरी के कार्रवाई करते हुए उन्होंने संबंधित चपरासी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया। सूत्रों के अनुसार, अब इस पूरे प्रकरण में यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इस रिश्वतखोरी के पीछे किसी अधिकारी की मिलीभगत तो नहीं है।

गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने में कुछ ही दिन शेष हैं और विभाग पर कार्य का भारी दबाव है, ताकि सरकारी निधि वापस न जाए। ऐसे संवेदनशील समय में भ्रष्टाचार का मामला सामने आना प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गया है।

इस घटना के बाद जिला परिषद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि यदि कोई भी कर्मचारी रिश्वत मांगता है या किसी अधिकारी के नाम पर अवैध वसूली करता है, तो उसकी तत्काल शिकायत करें, अब किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

इस कार्रवाई के बाद नागपुर जिला परिषद के कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है और यह मामला पूरे विभाग के लिए एक सख्त चेतावनी बन गया है।