logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुरानी रंजिश में हुआ खूनी झड़प, यशोदरा नगर में दो ट्रांसपोर्टरों पर जानलेवा हमला; CCTV फुटेज आया सामने ⁕
  • ⁕ Nagpur: बाइक के अगले हिस्से से निकला जहरीला कोबरा, दो युवकों ने समय रहते बाइक रोककर टाला बड़ा हादसा ⁕
  • ⁕ नागपुर मनपा में महिला राज; नीता ठाकरे महापौर, लिला हाथीबेड उपमहापौर निर्वाचित; लगे जय श्री राम और जय संविधान के नारे ⁕
  • ⁕ Nagpur: सेंट्रल जेल से दो कैदी फरार, पुलिस कर्मी पर किया जानलेवा हमला, दोनों हुए गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महानगरपालिका महापौर, उपमहापौर चुनाव: कांग्रेस और बीजेपी में अंदरूनी कलह आई नजर, कई नामांकन पत्र दाखिल ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादी विरोधी अभियान में तीन माओवादी ढेर, एक जवान वीरगति को प्राप्त ⁕
  • ⁕ मनपा के अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस आक्रामक; मनपा के बाहर किया जोरदार आंदोलन, एक तरफा कार्रवाई का लगाया आरोप ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: नायलॉन मांजा पर हाईकोर्ट सख्त, पतंग उड़ाने पर 25,000 और बेचने पर 2.5 लाख रुपये का जुर्माना


नागपुर: नायलॉन और सिंथेटिक मांजा से होने वाली जानलेवा घटनाओं पर हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। अब नायलॉन मांजा से पतंग उड़ाना या इसे बेचना भारी पड़ सकता है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद पूरे राज्य में सख्त कार्रवाई शुरू होगी। 

न्यायमूर्ति अनिल किलोर और न्यायमूर्ति राज वाकोडे की खंड पीठ ने साफ कहा है कि नायलॉन मांजा का उपयोग करते पकड़े जाने पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। अगर आरोपी नाबालिग हुआ, तो यह राशि उसके माता-पिता से वसूली जाएगी। वहीं नायलॉन मांजा बेचने या स्टॉक रखने पर 2 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना देना होगा। यह जुर्माना हर उल्लंघन पर अलग-अलग लगाया जाएगा।

कोर्ट ने प्रशासन को डिजिटल व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। छापेमारी करने वाली टीमों के पास जुर्माना वसूलने के लिए QR कोड होगा। तुरंत भुगतान न होने पर 15 दिन का नोटिस दिया जाएगा और बाद में भू-राजस्व की तरह वसूली की जाएगी।

हर जिले का साइबर सेल नायलॉन मांजा की शिकायतों के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाएगा। किसी इलाके में घटना होने पर संबंधित पुलिस अधिकारी से जवाब मांगा जाएगा। लापरवाही पर कार्रवाई तय है। जुर्माने से जमा राशि ‘पब्लिक वेलफेयर अकाउंट’ में जाएगी, जिससे पीड़ितों का इलाज किया जाएगा।