logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

SBL Energey Blast: मृतकों की संख्या पहुंची 17, नितिन गडकरी और सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जताया शोक


नागपुर: काटोल के एसबीएल एनर्जी में हुई ब्लास्ट में 17 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 18 लोग घायल है, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। वहीं इस घटना पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुःख जताया है। दोनों नेताओं में घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि दी है। इसी के साथ मुख्यमंत्री फडणवीस ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। 

नागपुर जिले के काटोल तहसील स्थित एसबीएल एनर्जी में रविवार सुबह एक्सप्लोसिव यूनिट में बड़ा जोरदार ब्लास्ट हुआ /इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई, वहीं 18 लोग घायल है। जिनका इलाज नागपुर के निजी अस्पताल में शुरू है। घायलों में 10 की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं इस हादसे पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुःख और शोक जताया है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि, नागपुर जिले के काटोल स्थित राऊलगांव में स्थित SBL Energy नामक गोला-बारूद निर्माण कंपनी में हुए भीषण विस्फोट में 17 श्रमिकों की मृत्यु की घटना अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आगे लिखा, दिवंगत श्रमिकों को मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी गहरा दुःख जताते हुए लिखा कि, राऊलगांव में स्थित एक विस्फोटक फैक्ट्री में हुआ विस्फोट अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद घटना है। मैं लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं। ‘पेसो’ और ‘डिश’ की टीमें भी वहां पहुंच चुकी हैं।राहत एवं बचाव कार्य को तेज कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "अब तक 17 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। मैं दिवंगतों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिवारों के दुख में सहभागी हूं। मुख्यमंत्री फडणवीस ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के आदेश दिए जाने की जानकारी दी।