परतवाड़ा यौन शोषण मामला: अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने नवीनत राणा को भाजपा से निकालने की मांग, पीएम को लिखा पत्र
नागपुर: अमरावती जिले के परतवाड़ा यौन शोषण और वायरल वीडियो (Paratwada Sexual Exploitation Case) मामले से राज्य सहित देश में हड़कंप मचा हुआ है। राज्य सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 36 सदस्यीय एसआईटी का गठन कर दिया है, वहीं इस मामले के मुख्य आरोप 19 वर्षीय अयन अहमद सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस जघन्य कांड को लेकर भाजपा (BJP) नेता नवनीत राणा (Navneet Rana) और अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान (Pyare Khan) आमने-सामने आ गए है। खान ने राणा पर हिन्दुओं को बरगलने और झूठा दावा कर भड़काने का आरोप लगाया है। यही नहीं खान ने पूर्व सांसद को भाजपा ने निकालने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को पत्र लिखा है।
नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए प्यारे खान ने कहा, "नवनीत राणा महाराष्ट्र और देश को बर्बाद करना चाहती है। हिन्दुओं और हिन्दू बच्चों को खतरे में डालना चाहती हैं। परतवाड़ा मामले में किसी भी हिन्दू बच्ची शामिल नहीं है, लेकिन वह कह रहीं है 180 हिन्दु बच्ची शामिल है।" खाने ने कहा कि, "महिला होने के नाते राणा द्वारा ऐसी बात करना की इस घटना में एक भी मुस्लिम बच्ची नहीं है वह उन्हें शोभा नहीं देता।
महिला आरक्षण कानून का जिक्र करते हुए खान ने कहा कि, "एक तरफ प्रधानमंत्री महिलाओं को शशक्त करने के लिए आरक्षण की व्यवस्था कर रहें हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शक्षम बनाना चाहते हैं। लेकिन नवनीत राणा महिलाओं को बर्बाद करना चाहती है।" पीड़ित युवतियों की पहचान उजागर करने पर सख्त रुख अपने हुए अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष ने कहा कि, "चाहे राणा हो या कोई और, जिसने भी पहचान उजागर की उन लोगों के खिलाफ पोक्सो के तहत मामला दर्ज कराया जाएगा।"
दंगा करवाना चाहती है राणा
प्यारे खान ने राणा पर दंगा करवाने का प्रयास का आरोप लगते हुए कहा कि, "राणा का असली चेहरा अब हिन्दू नागरिकों के सामने आ गया है। वह झूठ बोलकर हिन्दू समाज को उकसाना चाहती है। दंगा करवाना चाहती है। खाने ने आगे कहा कि, "अगर उन्हें दंगा करना है तो अपने परीवार को सामने लाना चाहिए।" उन्होंने आगे कहा, "देश का हिन्दू शक्षम है, लेकिन राणा जैसे लोग हिन्दुओं को दंगे में झोंकना चाहती है।" इसी के साथ राणा पर देश तोड़ने का आरोप लगते हुए कहा कि, "देश का मुस्लमान खुश और समृद्ध है। राणा बार बार पाकिस्तान जाने की बात करती है, लेकिन राणा को पाकिस्तान जाना चाहिए।"
राणा को भाजपा से निकाले
राणा को भारतीय जनता पार्टी से निकालने के लिए खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखने की बात करते हुए कहा, "भाजपा को ऐसे नेता लगातार बदनाम करने का काम कर रहे हैं। इन्हे तुरंत पार्टी से निकाला जाना चाहिए। भारत सशक्त हो इसको लेकर काम किया जा रहा है, लेकिन ऐसे लीग देश को तोड़ने और बर्बाद करने में लगे हुए हैं।
admin
News Admin