महिला आरक्षण बिल पर मुख्यमंत्री ने देवेंद्र फडणवीस विपक्षियों को दिया जवाब
मुंबई: महिला आरक्षण बिल सरकार की कोशिश के बाद भी संसद में पास नहीं हो पाया. सरकार और विपक्ष इस बिल की मंशा और भूमिका को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगा रहे है. इन सबके बीच राज्यके मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने तर्कों से सरकार की मंशा पर सवाल उठाने वाले विपक्षी दलों पर हमला बोला. फडणवीस ने कहा की जिन दलों से इस बिल का विरोध किया है. दरअसल उन्होने देश की 70 करोड़ महिलाओ के साथ विश्वासघात किया है. भाजपा इस बिल का विरोध करने वालो का चेहरा लोगो के सामने लायेगी.
महिला आरक्षण बिल संसद में पास नहीं हो पाया. इसके बाद भाजपा अपने मुद्दे को लेकर आक्रामक है. राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस विरोध को महिलाओं के साथ विश्वासघात करार दिया। फडणवीस ने कहा की बिल का विरोध करने वाले ने इस बिल की भ्रूण हत्या की है. मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर फडणवीस ने कहा की राज्यसरकार बिल का विरोध करने वाले हर चहरे को बेनकाब करेगी. दरअसल सरकार को भी इस बात का अंदाज नहीं था की 2023 में बिल का समर्थन करने वाले विरोधी इसे लेकर इस तरह की भूमिका लेंगे.
फडणवीस ने अपना तर्क देते हुए कहा की 2023 में केंद्र सरकार ने संविधान संसोधन किया था. उसमे स्पस्ट था की डीलिमिटेशन और सेंसेक्स के आधार पर ही महिला आरक्षण दिया जायेगा. तब सभी विपक्षी दलों ने इस बिल का समर्थन किया था. फडणवीस ने राहुल गाँधी के महिला आरक्षण को लेकर दिए गए तर्क को जहां ख़ारिज कर दिया वही प्रियंका गाँधी के तर्क का जवाब देते हुए बताया की सरकार 2029 से महिला आरक्षण लागु करना चाहती है इसलिए इसे अभी लाया गया.
फडणवीस ने ये भी बताया की महिलाओ को लोकसभा और विधानसभाओ में आरक्षण का लाभ मिलने लगे इसलिए 2011 की जनसँख्या का आधार लिया गया है. जनगणना का मौजूदा काम 2027 में पूरा होगा उसके बाद अगर महिला आरक्षण की प्रक्रिया शुरू होगी तो 29 में लाभ नहीं मिल पायेगा। फडणवीस के मुताबिक महिलाओ को सही राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिलाना ही सरकार का उद्देश्य है. उन्होंने ये भी माना की जिस तरह का प्रतिन्धित्व मिलाना चाहिए उसे देने में राजनितिक दल असफल साबित हुए है. हालाँकि उन्होंने ये जरूर बताया की भाजपा महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने में किस तरह से आगे रही है.
परिसीमन के बाद देश के सभी राज्यों में सीटे बढ़ेगी ऐसा दावा भी मुख्यमंत्री ने किया। फडणवीस ने बताया की बिल के समर्थन में भाजपा राज्य में एक करोड़ महिलाओ का हस्ताक्षर एकत्रित करने के लिए अभियान चलायेगी।
admin
News Admin