logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Buldhana

"तू कलेक्टर है या होम मिनिस्टर? मोदी भी हो तो मैं क्या करूँ!" शेगांव की महिला बस कंडक्टर का यात्रियों पर फूटा गुस्सा, वीडियो वायरल


बुलढाणा: "प्रवासियों की सेवा के लिए" का नारा देने वाली एसटी महामंडळ (MSRTC) की एक महिला कंडक्टर का बेहद आक्रामक रूप सामने आया है। शेगाव डिपो की एक महिला कंडक्टर का यात्रियों के साथ बदसलूकी और तू-तड़ाक करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल रहा है। इस वीडियो में महिला कंडक्टर देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री तक का नाम लेकर यात्रियों को चुनौती देती नजर आ रही है।

क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, शेगाव डिपो की यह बस वरवट बकाल से शेगाव की ओर जा रही थी। बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ थी और बस क्षमता से अधिक भर गई थी। इसी दौरान ज्यादा यात्रियों के चढ़ने को लेकर महिला कंडक्टर और यात्रियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि महिला कंडक्टर ने आपा खो दिया और कई यात्रियों को जबरन बस से नीचे उतार दिया।

पीएम मोदी और होम मिनिस्टर का नाम लेकर दी चुनौती
वायरल वीडियो में महिला कंडक्टर यात्रियों से चिल्लाकर कहती नजर आ रही है, "तू कौन कलेक्टर है? होम मिनिस्टर है? मोदी भी हो तो मैं क्या करूँ?" वहां मौजूद नागरिकों ने महिला कंडक्टर को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह किसी की सुनने को तैयार नहीं थी। काफी देर तक बस स्टैंड पर तमाशा चलता रहा, जिससे आम यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

महिला कंडक्टर की सफाई: 'मुझे बदनाम करने की साजिश'
वीडियो वायरल होने और चारों तरफ से आलोचना झेलने के बाद संबंधित महिला कंडक्टर ने भी अपना पक्ष रखा है। उन्होंने आरोपों को नकारते हुए कहा,"मैंने बिना कारण किसी से बदतमीजी नहीं की। यात्रियों ने ही पहले मेरे साथ गाली-गलौज की और सरकारी काम में बाधा डाली। मैं उस स्थिति से इतना परेशान हो गई थी कि मैंने खुद '112' नंबर पर फोन कर पुलिस से मदद मांगी थी। मुझे बदनाम करने के लिए वीडियो का केवल एक हिस्सा ही वायरल किया जा रहा है।"

विवादों में एसटी महामंडळ
इस घटना के बाद एक बार फिर एसटी महामंडळ के कर्मचारियों के व्यवहार पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि भीड़ प्रबंधन के नाम पर इस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग कतई बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।